मध्य प्रदेश

नर्सिंग छात्रा की फोटो वायरल करने की धमकी

Admin Delhi 1
13 Sept 2023 11:07 AM IST
नर्सिंग छात्रा की फोटो वायरल करने की धमकी
x
आरोपी ने फोन पर कहा- मुझे तुम्हारी बहन चाहिए

इंदौर: आजाद नगर पुलिस ने छात्रा और उसकी बहन की शिकायत पर कॉलेज में ही पढ़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ 5 लाख रुपए के लिए ब्लैकमेल करने के मामले में कार्रवाई की है। आरोपी फोटो वायरल करने के लिए धमका रहा था। अफसरों ने पूरी बात सुनने के बाद मामला ब्लैकमेलिंग का होने की बात कही। आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया। इधर, पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की लेकिन वह नहीं मिला। आरोपी के खिलाफ छह माह पहले भी नर्सिंग स्टूडेंट ने छेड़छाड़ के मामले में शिकायत की थी।

टीआई नीरज मेंढा के मुताबिक 24 साल की युवती थाने पर लिखित शिकायत की। इस मामले में आरोपी बिलाल पुत्र असलम चौहान के खिलाफ ब्लैकमेल कर फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपए मांगने के मामले में केस दर्ज किया गया है। युवती के मुताबिक उसकी बहन के साथ कॉलेज में आरोपी भी पढ़ाई करता है।

छेड़छाड़ की कर चुकी है शिकायत

पीड़िता ने बताया कि उसकी बहन निजी कॉलेज से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। यहीं पढ़ने वाला आरोपी कॉलेज से आते-जाते समय बहन को परेशान करता है। फरवरी 2023 में उसके खिलाफ आजाद नगर थाने में छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज करा दिया था।

Next Story