मध्य प्रदेश

15 सालों से वीरान पड़ा है ये गांव, भूत-प्रेत है वजह, पढ़े पूरी स्टोरी

jantaserishta.com
15 Nov 2021 6:48 PM IST
15 सालों से वीरान पड़ा है ये गांव, भूत-प्रेत है वजह, पढ़े पूरी स्टोरी
x

DEMO PIC 

यहां पहले करीब 100 परिवार रहते थे.

भोपाल: उत्तर प्रदेश से सटे मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का चौका गांव 15 साल में वीरान हो गया है। जहां यहां पहले करीब 100 परिवार रहते थे, आज मात्र चार लोग रहते हैं। ये लोग बताते हैं कि भूत-प्रेतात्माओं की वजह से गांव में लोग बीमार होने लगे तो वे गांव से पलायन कर छोड़कर चले गए। इनकी बात की पुष्टि हम नहीं कर रहे है लेकिन आज वीरान गांव की आपको एक स्टोरी बता रहे है। देख और सुनकर आप ही इसकी सच्चाई का फैसला करें।

छतरपुर जिले से 40 किलोमीटर दूर गांव चौका है जिसमें आज कई मकान खंडहर के रूप में दिखाई दे रहे हैं। बताते हैं कि यह गांव किसी समय अच्छा खासा आबाद था जहां 100 घर में तीन सौ के लगभग लोग रहते थे। डेढ़ दशक पहले यहां की महिलाएं जब अजीबो-गरीब हरकतें करने लगी तो लोग डरने लगे। उसी दौरान लोग बीमार भी होने लगे थे। इस कारण डरे-सहमे लोग गांव छोड़कर जाने लगे। आज कई मकान खाली होने से छतविहीन हो गए हैं। एक हैंडपंप लगा है जिसमें यहां रह रहे लोग जब इस्तेमाल करते हैं तो उसकी आवाज से फिल्मी डरावने सीन की तरह लगने लगता है।
हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक यहां रहने वाले बच्चू यादव और आत्माराम की मानें तो अभी गांव में केवल चार लोग रहते हैं। इनमें एक चौकीदार, दो पंडित शामिल हैं। इनका कहना है कि पहले गांव में करीब 100 घर थे जो अच्छे से रहते थे. 15 साल पहले ग्राम में न जाने क्या हुआ कि लोग बीमार होने लगे। आत्माराम कहते हैं कि भूत-प्रेत के कारण लोग परेशान होने लगे। बच्चू कहते हैं कि भूत-प्रेत की वजह से लोगों को बीमारी होने लगी तो थोड़े-थोड़़े समय के अंतराल से लोग गांव छोड़कर चले गए। आज केवल चार लोग ही यहां रह रहे हैं। ये ग्रामीण कहते हैं कि जब से यह गांव वीरान हुआ है तब से लेकर आज तक प्रशासन ने भी सुध नहीं ली है। न तो कोई आरआई यहां आया और न ही पटवारी आया जिससे प्रशासन को इसकी हकीकत पता चल सके।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story