मध्य प्रदेश

वैलेंटाइन डे पर दिल्ली में होंगी खूब शादियां

Admin Delhi 1
11 Feb 2023 6:19 AM GMT
वैलेंटाइन डे पर दिल्ली में होंगी खूब शादियां
x

दिल्ली: वैलेंटाइन वीक पर 12 से 15 फरवरी तक शहर में जमकर शादियां होने वाली हैं। इन चारों दिनों में 10 हजार से 17 हजार तक शादियां होने का अनुमान है। 15 फरवरी के बाद से शादियों के मुहूर्त भी कम ही रह जाएंगे। मार्च में भी शादियों के चुनिंदा मुहूर्त हैं। इसके बाद अप्रैल में शादियां नहीं होंगी। लगातार चार बड़े मुहूर्तों की वजह से इस समय बाजार, बैंक्वेट हॉल-इवेंट मैनेजमेंट इंडस्ट्री, फूल बाजार में भी काफी तेजी है। लोगों के अनुसार गर्मियों में शादियां करवाने से लोग बचते हैं। सबसे अधिक डिमांड फरवरी और मार्च के मुहूर्तों की होती है। खास तौर पर फरवरी में वैलेंटाइन डे के आसपास मुहूर्तों की खास डिमांड होती है। द्वारका के बैंड संचालक विनित कुमार ने बताया कि इस बार शादियों में पंजाबी और हरियाणी धुन की डिमांड लोग ज्यादा कर रहे हैं। बुकिंग में करीब 20 से 30 प्रतिशत की डिमांड बड़ी है। उनका 40 लोगों का ग्रुप है। एक शादी में आठ से दस लोग जाते हैं।

दिल्ली कम्युनिटी वेलफेयर बैंक्वेट असोसिएशन के प्रेजिडेंट रमेश डांग ने बताया कि 12 से 15 फरवरी तक शादियों के लिए बुकिंग फुल हैं। कई जगहों पर तो सुबह और शाम दोनों समय की बुकिंग हैं। फरवरी में होने वाली शादियों में फूलों की वेरायटी बहुत होती है, इसलिए रंग बिरंगे फूलों की डेकोरेशन की डिमांड है। लाल, गुलाबी, पर्पल, सफेद, पीले फूलों की डिमांड सबसे अधिक है। महंगाई की वजह से प्रति शादी पर करीब 20 से 30 प्रतिशत तक का खर्च बढ़ा है।

शादियों के सीजन में जाम की समस्या भी आम लोगों को झेलनी पड़ेगी। शादियों के दौरान द्वारका, एसपी मार्ग, कापसहेड़ा, जनकपुरी आदि पर बैंक्वेट हॉल की अधिकता की वजह से जाम की समस्या देखने को मिलती है। ऐसे में जाम की वजह से लोगों को परेशानी हो सकती है।

Next Story