मध्य प्रदेश

अदालत में मची अफरा तफरी, जज द्वारा सजा सुनाते ही बिल्डिंग से कूदा आरोपी

jantaserishta.com
14 Nov 2021 2:53 PM IST
अदालत में मची अफरा तफरी, जज द्वारा सजा सुनाते ही बिल्डिंग से कूदा आरोपी
x
आरोपी के खिलाफ चोरी और हाउस ट्रेसपास का मुकदमा चल रहा था और उसे पेशी में लाया गया था, जहां आज उसकी सजा का फैसला होना था.

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा के जिला न्यायलय में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मुल्जिम सजा सुनते की अदालत की बिल्डिंग से कूद गया. आरोपी के खिलाफ चोरी और हाउस ट्रेसपास का मुकदमा चल रहा था और उसे पेशी में लाया गया था, जहां आज उसकी सजा का फैसला होना था.

दरअसल आरोपी जितेंद्र सोंधिया 2009 में चोरी और हाउस ट्रेसपास के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ा था, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया था. कुछ दिनों पहले ही उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था. वहीं आज उसी मामले में फैसला होना था. जज ने आरोपों को सही बताते हुए जैसे ही फैसला सुनाना शुरू किया आरोपी कोर्ट रूम से बाहर निकला और पहली मंजिल से कूद गया.
आरोपी ऊपर से कूदकर नीचे बैठे वकीलों पर जा गिरा, जिससे कुछ वकीलों को भी चोटें आई है. आरोपी जीतेंद्र भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस और वकीलों ने उसे पकड़ लिया. इस घटना में आरोपी को भी गंभीर चोंटे आई हैं और आनन फानन में उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है लेकिन उसका जेल वारंट भी जारी किया जा चुका है. हैरानी की बात है कि कोर्ट रूम के बाहर पुलिस ने मुल्जिम को हथकड़ी नहीं लगाईं थी जिससे उसे भागने का मौका मिल गया.
एडिशनल एसपी शिव कुमार वर्मा ने बताया कि 2009 के एक मामले में जीतेंद्र सोंधिया आरोपी था और उसे आज कोर्ट पेशी में लाया गया था. यहां आरोपी भागने के चक्कर में कोर्ट की बिल्डिंग से कूद गया. आरोपी को अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story