मध्य प्रदेश

Salman Khan की घड़ी पर मचा बवाल, मिला हिंदू धर्म अपनाने का निमंत्रण

Uma Verma
31 March 2025 9:12 AM IST
Salman Khan की घड़ी पर मचा बवाल, मिला हिंदू धर्म अपनाने का निमंत्रण
x

इंदौर | बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की कलाई पर बंधी घड़ी इन दिनों विवादों में घिर गई है। दरअसल, इस घड़ी में अयोध्या राम मंदिर का चित्रण किया गया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे सराहनीय कदम बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं।

इस विवाद के बीच इंदौर के महामंडलेश्वर राम गोपाल दास जी महाराज ने सलमान खान को हिंदू धर्म अपनाने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि यदि सलमान भगवान राम में आस्था रखते हैं, तो उन्हें हिंदू धर्म स्वीकार कर लेना चाहिए। इस बयान के बाद बहस और तेज हो गई है।

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सलमान खान के समर्थन में लिखा कि धार्मिक सौहार्द बनाए रखना सभी का कर्तव्य है, वहीं कुछ ने इसे प्रचार का तरीका बताया। इस पूरे मामले पर अब तक सलमान खान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Next Story