- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रबी फसलों की तैयारी के...
मध्य प्रदेश
रबी फसलों की तैयारी के लिए खाद की पर्याप्त व्यवस्था रहे: मुख्यमंत्री चौहान
Harrison
23 July 2023 8:24 AM GMT

x
भोपाल | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में खरीफ और आगामी रबी फसलों की तैयारी के लिए खाद की पर्याप्त व्यवस्था रहे। मुख्यमंत्री चौहान ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से दूरभाष पर बात कर प्रदेश में केन्द्र सरकार से खाद की आपूर्ति का आग्रह किया। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन में प्रदेश में खाद के समुचित प्रबंधन संबंधी बैठक को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश में खाद की उपलब्धता संबंधी जानकारी विस्तार से प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जिस जिले से भी डिमांड आए, उस जिले में पर्याप्त खाद पहुँचाया जाये। केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर खाद के आवंटन की माँग की जाए। प्रदेश में खरीफ में खाद का कोटा 14 लाख मीट्रिक टन है, जिसे बढ़ाकर 16 लाख मीट्रिक टन करने की व्यवस्था की जानी है। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव कृषि अशोक वर्णवाल और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Tagsमध्य प्रदेशदिन की बड़ी खबरेंदेशभर में बड़ी खबरेंताजा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी समाचारबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरआज की खबरनई खबरदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजआज की बड़ी खबरबड़ी खबरनया दैनिक समाचारBig news of the daybig news across the countrylatest newstoday's important newsHindi newscountry-world newsstate-wise newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking newstoday's big newsbig news daily news

Harrison
Next Story