- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- आयुष्मान योजना में भी...
मध्य प्रदेश
आयुष्मान योजना में भी घोटाले की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Shantanu Roy
16 July 2022 12:09 PM GMT

x
बड़ी खबर
इंदौर। फर्जी वोटर आइडी कांड की जांच में जुटी पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी है। लैपटाप और मोबाइल से जब्त डाटा में आयुष्मान योजना में भी फर्जीवाड़ा करने के सुबूत हाथ लगे हैं। पुलिस को शक है घोटाले में डाक्टर भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस मुख्य आरोपित की तलाश कर रही है। जोन-4 के एडिशनल डीसीपी प्रशांत चौबे के मुताबिक चंदन नगर पुलिस ने शुक्रवार को बंबई बाजार में आनलाइन सेंटर चलाने वाले शाहबान को भी गिरफ्तार किया है। अभी तक अजहर और उसका साथी गिरफ्तार हुआ था। पुलिस ने आरोपित के लैपटाप की जांच की तो पता चला उन्होंने फर्जी आयुष्मान कार्ड भी बनाए हैं। इससे इस बात की आशंका है कि आरोपितों ने डाक्टरों की मिलीभगत से घोटाला किया है।
बुजुर्ग महिला के कार्ड से बनाई फर्जी आइडी - पुलिस को जानकारी मिली कि जी-9 कंप्यूटर सेंटर में लंबे समय से गड़बड़ी चल रही थी। संचालक अजहर खान फर्जी वोटर आइडी बना रहा था। यह भी बताया गया कि उसने शुरुआत एक बुजुर्ग महिला के वोटर आइडी कार्ड से की है। आरोपितों ने महिला के कार्ड को स्कैन कर फर्जी कार्ड बनाना शुरू किया था। एडीसीपी के मुताबिक घोटाला पंचायत चुनाव के ठीक पहले हुआ था। इससे इस बात की आशंका है कि फर्जी आइडी से वोटिंग भी हुई हो। हालांकि हमें अभी तक 626 दस्तावेज मिले हैं जिनकी जांच चल रही है। मामले में निर्वाचन कार्यालय और कलेक्टर कार्यलय से भी जानकारी मांगी गई है।

Shantanu Roy
Next Story