मध्य प्रदेश

सूने मकान में चोरी की वारदात, अधिकारी के घर से करोड़ों का माल चोरी

Saba Naaz
29 Jun 2025 9:04 PM IST
सूने मकान में चोरी की वारदात, अधिकारी के घर से करोड़ों का माल चोरी
x
Dindori डिंडोरी : डिंडोरी शहर के वार्ड क्रमांक 14 में सीनियर एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर मान सिंह परस्ते के सूने घर में चोरों ने धावा बोल दिया। शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने उनके घर से लाखों का सामान पार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मान सिंह परस्ते अमरपुर जनपद पंचायत में पदस्थ हैं और पिछले करीब 15 साल से डिंडोरी में अपने परिवार के साथ निवास कर रहे हैं। चार दिन पूर्व वे अपनी पत्नी सुशीला और बेटी साक्षी के साथ अपने पैतृक गांव रुसा माल गए थे। शनिवार को सरकारी अवकाश का लाभ उठाते हुए वे खेतों के काम के लिए गांव में ही रुक गए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला।
चोर घर में रखी नकदी, बाइक, जेवरात, घरेलू सामान और राशन भी समेट फरार हो गए। परस्ते परिवार ने मई महीने में ही चोरी हुई बाइक खरीदी थी। परस्ते परिवार को घर में चोरी की जानकारी तब मिली जब रविवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर बताया कि घर का मुख्य दरवाजा खुला है और सामान बिखरा पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार सूने घरों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे मोहल्ले में डर का माहौल है। वे प्रशासन से गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ं
Next Story