मध्य प्रदेश

प्रेमजाल में फंस गया युवक, रच दी ऐसी साजिश की खुद ही लफड़े में पड़ा

jantaserishta.com
10 Nov 2021 1:25 PM IST
प्रेमजाल में फंस गया युवक, रच दी ऐसी साजिश की खुद ही लफड़े में पड़ा
x

DEMO PIC

मोबाइल एप के सहारे फिरौती मांगी।

भोपाल: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद का एक किशोर अपने शहर की गुड़गांव में रहने वाली किशोरी के प्रेमजाल में फंस गया। उसकी ख्वाइशें पूरी करने के लिए उसने मोटी रकम जुटाने के लिए अपने अपहरण की ऐसी क्राइम स्टोरी तैयार की कि खुद ही उसमें उलझ गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि भिंड जिले के गोहद क्षेत्र स्थित नई कचहरी के पास रहने वाले एक किशोर का गुड़गांव में रहने वाले व्यक्ति की बेटी से प्रेम हो गया था। गुड़गांव में रहने वाले व्यक्ति का मुरैना में भी घर है। दो महीने पहले वह अपनी मौसी के मुरैना स्थित घर गया था तो गुडगांव की लड़की अपनी मामी के घर मुरैना आई थी। वहां दोनों मिले थे और दोनों के बीच प्रेम हो गया तो किशोर ने अपनी प्रेमिका की ख्वाइशों को पूरा करने के लिए बड़ी राशि जुटाने के लिए षड़यंत्र रचा।
किशोर ने छह नवंबर को अपने अपहरण की साजिश रची और गायब होकर ग्वालियर पहुंच गया। इस बीच उनके पिता ने पुलिस में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन आठ नवंबर को उनके पास अपने बेटे के मोबाइल नंबर से ढाई लाख की फिरौती का कॉल आया है। उसकी पुलिस द्वारा जांच में किशोर के मोबाइल की लोकेशन पता करते हुए ग्वालियर में किशोर तक पहुंचा जाता है और उसे बरामद कर लिया जाता है। जब उससे अपह्रर्ताओं के बारे में सवाल किए जाते हैं तो वह इधर-उधर की बातें करने लगा। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो वास्तविक घटनाक्रम बताया और उसने मोबाइल एप से आवाज बदलकर फिरौती की मांग का कॉल किए जाने की बात को स्वीकार किया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story