मध्य प्रदेश

पति को छोड़ प्रेमी के साथ गई महिला, जानें पूरा माजरा

Shubhra Nandy
19 Dec 2022 12:56 PM IST
पति को छोड़ प्रेमी के साथ गई महिला, जानें पूरा माजरा
x

फाइल फोटो 

पति को छोड़कर प्रेमी के साथ गई 30 साल की महिला की रस्सियों से बांधकर पीटा गया.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |पति को छोड़कर प्रेमी के साथ गई 30 साल की महिला की रस्सियों से बांधकर पीटा गया. इसके बाद गांव में महिला की परेड कराई गई. मामला मध्य प्रदेश में रतलाम जिले के एक गांव का है. पुलिस अधिकारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने बताया कि शनिवार को हुई इस घटना के बाद महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि महिला कुछ समय पहले अपने पति का घर छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति की साथ रहने लगी थी. उनके अनुसार परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने उसे अपने पति के पास लौटने के लिए समझाया लेकिन वह तैयार नहीं हुई.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला अपने प्रेमी के साथ गांव छोड़कर चली गई तो उसका पति और उसके परिवार के सदस्य भी कहीं और चले गए. उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद महिला वापस गांव लौट आई और अपने पति के मकान का ताला तोड़कर वहां रहने लगी. उनके अनुसार इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को उसके पति को फोन पर यह जानकारी दी. सेंगर ने बताया कि उसके पति और सात अन्य लोगों ने गांव आकर कथित तौर पर महिला को रस्सियों से बांध दिया और उसे लाठियों से पीटा तथा गांव में घुमाया.
सेंगर ने कहा कि महिला को पुलिस दल ने मुक्त कराया और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे रतलाम के जिला अस्पताल रेफर किया गया. उन्होंने कहा कि महिला के पति सहित आठ लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है.
Next Story