मध्य प्रदेश

महिला ने काटी जीभ, मंदिर लेकर पहुंचे परिजन, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
12 Oct 2021 11:16 AM IST
महिला ने काटी जीभ, मंदिर लेकर पहुंचे परिजन, फिर जो हुआ...
x
समिति और पुलिस ने महिला को अस्पताल ले जाने की सलाह दी.

पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रायगढ़ की रहने वाली 25 वर्ष की एक महिला ने अपने घर पर देवी के नाम कर अपनी जीभ काट दी. जीभ काटने के बाद महिला अचेत हो गई. बेसुध महिला को लेकर परिजन सतना जिले के मैहर स्थित शक्तिपीठ मां शारदा के दरबार लेकर आ गए. शारदा प्रबंध समिति और पुलिस ने महिला को अस्पताल ले जाने की सलाह दी.

हालांकि, परिजन महिला को हॉस्पिटल नहीं ले गए. महिला को मंदिर प्रांगण में लिटाए रखा गया और परिजन मां की स्तुति करते नजर आए. बताया जा रहा है कि महिला ने मन्नत को लेकर देवी के नाम पर अपनी जीभ काट दी. महिला का नाम रामा बंसल है और वो पन्ना जिले के रायगढ़ गांव की रहने वाली है.
महिला ने अपने गांव में दोपहर को 12 बजे जीभ काट ली थी, जिसके बाद वह अचेत हो गई. रात 8 बजे तक जब महिला को होश नहीं आया तो परिजन महिला को लेकर मैहर आ गए. प्रशासन ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश की तो परिजन इस बात पर अड़े हैं कि आरती के बाद जाएंगे.
डॉक्टर ने महिला का स्वास्थ्य परीक्षण किया तो पता चला कि महिला की हालत गंभीर नहीं है. परिजन मंदिर परिसर में मां की स्तुति करते रहे. मां शारदा प्रबंध समिति के डॉ. नरेश निगम ने बताया कि ये दर्शनार्थी 8 बजे आए हैं, 12 बजे इन्होंने जीभ काट लिया था, देखने पर मरीज सीरियस है और इसे अस्पताल भेजने की जरूरत है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story