मध्य प्रदेश

गलवान में शहीद हुए 'रीवा का लाल' की पत्नी बनेगी इंडियन आर्मी की ऑफिसर

Admin Delhi 1
8 Feb 2022 12:27 PM GMT
गलवान में शहीद हुए रीवा का लाल की पत्नी बनेगी इंडियन आर्मी की ऑफिसर
x

बिहार रेजिमेंट की 16वीं बटालियन के नायक दीपक सिंह 15 जून, 2020 को चीनी सैनिकों से लड़ते हुए गलवान घाटी में दीपक शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। पिछले साल नवंबर में राष्ट्रपति ने उन्‍हें यह सम्‍मान दिया था। रेखा ने अपने पति का सम्मान ग्रहण किया था। रेखा मध्य प्रदेश के रीवा की रहने वाली हैं। रेखा देश की उन महिलाओं में शामिल हो जाएगी। जिन्होंने अपने पति के निधन के बाद सेना को ज्वाइन किया। रेखा देवी ने इलाहाबाद में हुए पांच दिवसीय सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) इंटरव्‍यू में हिस्‍सा लिया था। शुक्रवार को आए नतीजों में वह उन सफल उम्‍मीदवारों की सूची में हैं जिन्‍होंने इंटरव्‍यू क्‍लीयर कर लिया है। ओटीए में प्री-कमीशन ट्रेनिंग के लिए उनके नाम को हरी झंडी दी गई है। संघ लोक सेवा आयोग ने जिन चयनित उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची जारी की है, उन्‍हें एक मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा। इसके बाद वो मई में ओटीए में रिपोर्ट कर सकेंगे।

बता दे किन नौ महीने तक होने वाली इस ट्रेनिंग के बाद रेखा सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन होंगी। लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैनिक शहीद हुए थे। इनमें रीवा जिले के फारंदा गांव के रहने वाले दीपक सिंह भी थे। दीपक सिंह साल 2012 में भारतीय सेना के बिहार रेजिमेंट में चिकित्सा कोर में भर्ती हुए थे। जनवरी, 2020 में उनकी पोस्टिंग लद्दाख में हुई थी। पोस्टिंग के करीब पांच महीने बाद ही मुठभेड़ में वे शहीद हो गए। इस घटना के करीब आठ महीने पहले ही दीपक की शादी हुई थी। इसके बाद उनकी केवल एक बार ही पत्नी से मुलाकात हो पाई थी, जब वे होली की छुट्टियों में गांव आए थे। तब उन्होंने रेखा को कश्मीरी शॉल लाने का वादा किया था। लेकिन दीपक अपना ये वादा पूरा ने कर सके। शहीद दीपक सिंह के पिता गजराज सिंह किसान हैं। उनके बड़े भाई प्रकाश सिंह भी सेना में हैं। दीपक के बड़े भाई प्रकाश सिंह गहरवार 17 साल पहले 75 आर्मड रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। उन्होंने ही रिलेशन भर्ती निकलने पर छोटे भाई दीपक सिंह को आर्मी के मेडिकल कोर में जॉइनिंग दिलाई थी। उस दिन चिकित्सा कोर 16वीं बटालियन बिहार रेजीमेंट में तैनात लांस नायक दीपक सिंह नर्सिंग सहायक की ड्यूटी कर रहे थे। ऑपरेशन के दौरान घायलों को इलाज मुहैया करा रहे थे। इसी दौरान उनको भी गंभीर चोटें आई थीं। जिससे उनकी मौत हो गई थी।

Next Story