- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Hindu-Muslim बनकर बीवी...
मध्य प्रदेश
Hindu-Muslim बनकर बीवी रचा चुकी 5 शादियां, जाने पूरा मामला
Sanjna Verma
11 July 2024 10:32 PM IST

x
Chhatarpurछतरपुर: साहब मुझे बचा लो मेरी पत्नी के 5 पति, सबको फंसाया अब मेरी बारी है। छतरपुर एसपी office में एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमे फूलचंद कुशवाहा ने आवेदन दिया है कि उसकी पत्नी के कई पति है और सभी को किसी न किसी मामले में फंसा चुकी है और अब मेरी बारी है। आवेदन में फूलचंद कुशवाहा ने बताया कि विनीता उर्फ बृजेश उर्फ सलमा ने मुझे अपनी प्रेम जाल में फंसा कर 2011 में विवाह किया था विवाह के पश्चात आवेदक को पता चला कि विनीता ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय करती है। इस व्यवसाय की आड़ में बहुत से लोगों से उसके संबंध है जिसका विरोध पति द्वारा पूर्व से ही किया जा रहा है जिसके कारण मेरी पत्नी द्वारा सिविल लाइन थाना में मेरी झूठी report दर्ज कराई गई है।
पति ने बताया कि मेरी पत्नी विनीता उर्फ बृजेश और सलमा वर्ष 2000 में रामवीर तोमर से विवाह किया था रामवीर तोमर की धन संपत्ति हड़पकर वर्ष 2006 में मेरी पत्नी ने अपना नाम और धर्म परिवर्तन कर सलमा रख लिया और भूरे खान नाम के व्यक्ति से निकाह कर लिया। भूरे खान की संपत्ति हड़पने के पश्चात मेरी पत्नी फिर विनीता सिंह बनी और 2008 में अजय खरया निवासी टीकमगढ़ से फिर से हिंदू बनकर विवाह किया। इसी बीच 2009 में छतरपुर निवासी जगदीश प्रसाद सिंह से शादी कर ली और फिर 2011 में आवेदक से शादी कर अब आवेदक को अपने प्रेमियों से जान से मारने और थाने में झूठी report लिखवाने की धमकी दे रही है, जिस पर एडिशनल एसपी ने बताया कि आवेदन मिला इस जांच की जा रही है।
TagsHinduMuslimबीवीशादियांमामला wifemarriagesaffairजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





