मध्य प्रदेश

मौसम के मिजाज में फिलहाल बदलाव महसूस किया जा रहा है।

Kajal Dubey
14 Dec 2022 3:10 AM GMT
मौसम के मिजाज में फिलहाल बदलाव महसूस किया जा रहा है।
x

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ महसूस किया जा रहा है। ठंड कमजोर पड़ गई है। आसमान के साफ होते ही ठंड एक बार फिर जोर पकड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। जबलपुर सहित संभाग के आस-पास के जिलों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। 15 दिसंबर को बादल हटते ही तापमान में गिरावट आने आने की संभावना है। इसी के साथ ठंड का असर बढ़ जाएगा।

एक दिन पहले मंगलवार को भी जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में बादल छाए रहे। सूरज-बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल दिन भर चलता रहा। बादलों के फेर में ठंड भी दुबकी रही, वातावरण में ठंड का अहसास दिन में कम रहा पर रात होते ही तीन से चार किमी की गति से चली उत्तरी-पूर्वी हवाओं से वातावरण में ठंडक घुलने लगी।

चक्रवाती तूफान मैंडूस और जम्मू-कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदल गया है। मंगलवार को बादल छाए रहे। उत्तरी पूर्वी हवा से दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री कम हो गया, लेकिन न्यूनतम तापमान एक डिग्री और बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं में नमी घुलने से न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। हालांकि, हवाओं का रुख एक बार फिर उत्तरी हो रहा है जिससे तापमान में आंशिक गिरावट आ सकती है।

Next Story