मध्य प्रदेश

मौसम ने फिर बदली करवट, दिन में चुभने लगी धूप सुबह शाम पड़ रही ठंड

Admin4
9 March 2024 8:31 AM GMT
मौसम ने फिर बदली करवट, दिन में चुभने लगी धूप सुबह शाम पड़ रही ठंड
x
रायसेन। मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है।दिन में तेज धूप लोगों को चुभने लगी है।सुबह शाम और रात में सर्दी महसूस होती है।मौसम वैज्ञानिकों ने कहा, 15 मार्च के बाद 38 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान जिससे बढ़ेगी गर्मी,48 घंटे में दिन का 3.2 और रात का पारा 1.3 डिग्री चढ़ा।
पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के कारण अब बादल छंट चुके हैं। उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से बीते 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि सुबह व शाम के वक्त अभी भी तेज सर्दी का एहसास हो रहा है। दिन व रात के तापमान में दोगुना से ज्यादा का अंतर हो गया है। अभी अगले तीन दिन और मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो शुक्रवार को रहे अधिकतम 27.2 व न्यूनतम 12.0 व इसके पूर्व गुरुवार को रहे अधिकतम 26.4 व न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस से क्रमश: दिन का 3.2 और रात का 1.3 डिग्री ज्यादा रहा।
मौसम विभाग का कहना है कि, अभी अगले 48 से 72 घंटे तक रात में ठंडक बनी रहेगी। साथ ही दिन का पारा भी 30 डिग्री के आसपास रह सकता है। उसके बाद तापमान में इजाफा शुरू होगा। उधर गर्मी की शुरूआत का एहसास 15 मार्च के बाद से होगा। इस माह के दौरान पारा 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि ऐसी संभावना कम है कि पारा 40 के पार पहुंचे। वैसे 2021 से लगातार मार्च में तापमान 40 का दायरा पार करता रहा है।
Next Story