- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore Metro के सफर का...
Indore Metro के सफर का इंतजार खत्म, जाने कब से होगा शुरू

इंदौर: इंदौरवासियों के लिए मेट्रो में सफर करने का सपना जल्द साकार होने वाला है। मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में इंदौर मेट्रो का कॉमर्शियल रन शुरू होने की संभावना है। शुरुआती चरण में यात्रा का न्यूनतम किराया 20 रुपये होने की उम्मीद है।
अंतिम चरण में ट्रायल, जल्द मिलेगी हरी झंडी
फिलहाल मेट्रो का ट्रायल रन अंतिम दौर में है। सुरक्षा जांच और अन्य तकनीकी निरीक्षण पूरे होने के बाद जल्द ही इसे हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों के मुताबिक, सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो मार्च के अंत या अप्रैल में यात्री मेट्रो का आनंद ले सकेंगे।
पहले चरण में यह रूट होगा सक्रिय
मेट्रो का पहला चरण गांधी नगर से एमआर-10 के बीच 6.5 किलोमीटर के ट्रैक पर शुरू होगा। भविष्य में इसे सुपर कॉरिडोर और अन्य क्षेत्रों तक विस्तार देने की योजना है।
20 रुपये से शुरू होगा किराया, सुविधाओं पर जोर
शुरुआती किराया 20 रुपये तक हो सकता है, जबकि लंबी दूरी के लिए अलग-अलग स्लैब तय किए जाएंगे। मेट्रो में एयर कंडीशन कोच, डिजिटल डिस्प्ले, और स्मार्ट कार्ड पेमेंट जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी।
इंदौर के ट्रैफिक को मिलेगी बड़ी राहत
मेट्रो के संचालन से शहर के ट्रैफिक पर काफी असर पड़ेगा और सार्वजनिक परिवहन को मजबूती मिलेगी। खासकर रोजाना ऑफिस और कॉलेज जाने वालों को इससे काफी सहूलियत होगी।
अब इंदौरवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि जल्द ही मेट्रो में सफर करने का उनका सपना पूरा हो।





