मध्य प्रदेश

डरा देने वाला मंजर: ट्रक ने कार को घसीटा, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

jantaserishta.com
13 Nov 2021 1:02 PM IST
डरा देने वाला मंजर: ट्रक ने कार को घसीटा, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
x
सीसीटीवी फुटेज में आया घटनाक्रम।

भोपाल: रायेसन जिले के सिलवानी नगर के बीच से जाने वाले हाइवे ट्रैफिक में एक कार जब ट्रक के सामने आ गई तो सबके रोंगटे खड़े हो गए। जिसने भी यह हादसा देखा तो उसका कलेजा मुंह तक आ गया और जब ट्रक के पहिये रुक गए तब सबकी जान में जान आई।

बताया जाता है कि सिलवानी नगर के बीच से हाइवे का ट्रैफिक जाता है। शुक्रवार को दोपहर में 14 पहिये वाला ट्रक एमपी 21 एच 0958 का चालक कृष्णकांत राजपूत गाड़ी लेकर साईंखेड़ा की तरफ से सिलवानी की ओर जा रहा था। अचानक एक कार एमपी 49 सी 3818 के चालक हल्केप्रसाद राजौरिया के चालक ने उसे ओवरटेक किया। ओवरटेक करने के प्रयास में कार ट्रक के अगले हिस्से में पूरी तरह निकलने के पहले ही उसके आगे आ गई।


सीसीटीवी फुटेज में आया घटनाक्रम
ट्रक के सामने आई कार का बीच का हिस्सा ट्रक से टकरा गया और ट्रक चालक जब तक ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकता तब कार करीब 50 मीटर दूरी तक घसीटती हुई आगे पहुंच गई। कार का एक पिछला दरवाजा टक्कर के कारण खुल गया। वहां खड़ी भीड़ ने देखी तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। जब ट्रक रुका तो सभी लोग कार में बैठे लोगों की ओर दौड़े और उन्हें सही सलामत देखकर सबकी जान में जान आई। मगर ट्रक चालक को गाड़ी से उतारकर भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ट्रक और कार के चालकों को अपने साथ ले गई। बाद में सिलवानी पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाने का अपराध दर्ज किया है और दोनों ही वाहनों को जप्त कर लिया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story