- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- ब्लाइंड महिला टी-20...
मध्य प्रदेश
ब्लाइंड महिला टी-20 वर्ल्ड कप में बेटियों की सफलता देशवासियों के लिए प्रेरणा और गर्व का प्रतीक: राज्यपाल पटेल
SHIDDHANT
29 Dec 2025 8:40 PM IST

x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने खेल जगत में मिली बेटियों की सफलता पर कहा कि बेटियों की उपलब्धि प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणा और गर्व की बात है। राज्यपाल पटेल ने सोमवार को राष्ट्रीय ब्लाइंड महिला टी-20 टीम की प्रदेश की खिलाड़ी सुषमा पटेल, सुनीता सराठे और दुर्गा येवले से लोकभवन में चर्चा करते हुए कहा कि ब्लाइंड महिला टी-20 वर्ल्ड कप-2025 की विजेता टीम की बेटियां महिला सशक्तिकरण का प्रतीक हैं।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि कार्यक्रम में विजेता होना दिव्यांगजनों के हौसले और दिव्यता का उत्कृष्ट उदाहरण है। बेटियों की उपलब्धि प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणा और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग महिला खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश और देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। राज्यपाल पटेल ने सोमवार को राष्ट्रीय ब्लाइंड महिला टी-20 टीम की प्रदेश की खिलाड़ी सुषमा पटेल, सुनीता सराठे और दुर्गा येवले को लोकभवन में शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।
उन्होंने खिलाड़ियों और उनके कोच का भी उत्साहवर्धन किया। राज्यपाल पटेल ने उन्हें बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। भारतीय महिला (ब्लाइंड) क्रिकेट टीम ने 23 नवंबर 2025 को कोलंबो में आयोजित टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल मैच में नेपाल को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इस राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले की सुनीता सराठे, दमोह जिले की सुषमा पटेल और बैतूल जिले की दुर्गा येवले प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल रही हैं।
Tagsमध्य प्रदेशराज्यपाल मंगुभाई पटेलराष्ट्रीय ब्लाइंड महिला टी-20 टीममहिला सशक्तिकरणसुषमा पटेलसुनीता सराठेदुर्गा येवलेटी-20 वर्ल्ड कप 2025दिव्यांग खिलाड़ीलोकभवनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





