मध्य प्रदेश

घर से आ रही थी बदबू, पड़ोसियों के सामने पुलिस ने तोड़ा दरवाजा, अंदर का नजारा देखकर चौंक गए सब

jantaserishta.com
30 Jun 2021 8:16 AM IST
घर से आ रही थी बदबू, पड़ोसियों के सामने पुलिस ने तोड़ा दरवाजा, अंदर का नजारा देखकर चौंक गए सब
x
एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां घर के बाथरूम से एक महिला का शव बरामद हुआ है. शव में कीड़े लग चुके थे. ऐसे में शव कई दिन पुराना हो सकता है. महिला का पति फिलहाल लापता है.

एडिशनल एसपी राजेश भदौरिया ने बताया कि अयोध्या नगर के गणपति होम्स कॉलोनी के एक मकान से बदबू की शिकायत पड़ोसियों ने की. पड़ोसियों के मुताबिक 2 दिनों से घर में से बदबू आ रही थी लेकिन मंगलवार को ज्यादा बदबू आने लगी तो पुलिस को कॉल किया गया. पुलिस ने घर के अंदर किसी के होने की आशंका में पहले आवाज़ दी लेकिन जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो पड़ोसियों के सामने दरवाजा तोड़ा गया.
पुलिस अंदर गयी तो पूरे घर मे बदबू फैली हुई थी. बदबू बाथरूम से आ रही थी इसलिए जाकर देखा तो वहां एक महिला का शव पड़ा हुआ था. शव 2 से 3 दिन पुराना था और शव पर कीड़े भी लग चुके थे. शव गलना शुरू हो चुका था इसलिए उसकी तीव्र दुर्गंध इलाके में फैल गई थी. पड़ोसियों ने शव की पहचान इसी घर मे रहने वाली राखी पटेल के तौर पर की.
पड़ोसियों के मुताबिक इस घर मे प्रशांत पटेल, उनकी पत्नी राखी पटेल और दो बच्चे रहते थे. पुलिस ने पति प्रशांत के मोबाइल पर कॉल किया तो वो बंद था. पड़ोसियों से पूछताछ के आधार पर जानकारी मिली कि प्रशांत के माता-पिता गैरतगंज में रहते हैं. पुलिस वहां फोन किया तो पता चला कि प्रशांत और राखी के दोनों बच्चे गैरतगंज में अपने दादा दादी के पास ही हैं. प्रशांत के पिता ने बताया कि तीन दिन पहले प्रशांत यहां आया और बच्चों को कुछ दिन के लिए छोड़कर जा रहा हूं बोलकर निकल गया. उसके बाद से ही प्रशांत का मोबाइल बंद है.
एडिशनल एसपी राजेश भदौरिया के मुताबिक प्रशांत की तलाश की जा रही है. तफ्तीश के दौरान पता चला है कि प्रशांत और राखी ने लव मैरिज की है. पड़ोसियों ने बताया कि कुछ रोज़ पहले घर से पति-पत्नी के झगड़े की आवाज़ भी आई थी और उसके बाद से ही उन्होंने पति-पत्नी और बच्चों को नहीं देखा था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत की वजह सामने आ सके. वहीं पति की तलाश तेज़ कर दी गयी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story