मध्य प्रदेश

नामचीन मैरिज गार्डन में कांड, चोर सूट-बूट पहनकर पहुंचा, उसके बाद...

jantaserishta.com
21 Nov 2021 9:59 AM IST
नामचीन मैरिज गार्डन में कांड, चोर सूट-बूट पहनकर पहुंचा, उसके बाद...
x
वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

कटनी: एमपी में कटनी के एक मैरिज गार्डन में आयोजित किए गए तिलक समारोह में एक चोर सूट-बूट पहनकर पहुंचा. तिलक समारोह में मेहमानों की तरह शामिल हुआ और मौका मिलते ही सोने चांदी के आभूषण और 5 लाख रुपये नकद चोरी कर फरार हो गया.

मामला शहर के एनकेजे थाना अंतर्गत जुहला बायपास के पास स्थित एक मैरिज गार्डन का है. चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युवक दरवाजे में लात मार कर दरवाजे को खोलता है और मौका पाकर माल लेकर वहां से रफूचक्कर हो जाता है. पुलिस सीसीटीवी में दिख रहे संदिग्ध युवक की तलाश में जुट गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story