मध्य प्रदेश

गर्भवती को खाट पर रखकर अस्पताल पहुंचे परिजन, जानिए क्या है पूरा मामला

Shantanu Roy
17 Jun 2022 2:01 PM GMT
गर्भवती को खाट पर रखकर अस्पताल पहुंचे परिजन, जानिए क्या है पूरा मामला
x
बड़ी खबर

मंडला। घर तक पहुंच मार्ग के ना होने की कीमत एक गर्भवती महिला को चुकानी प़ड़ी है। दरअसल गत गुरुवार को प्रसव पी़ड़ा होने के बाद गर्भवती महिला के स्वजन महिला को अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा लेना चाह रहे थे। उनके द्वारा किए गए फोन पर एंबुलेंस गांव से 3 किलोमीटर दूर तक आ गई लेकिन स़ड़क मार्ग ना होने के कारण एंबुलेंस गर्भवती महिला के घर तक नहीं पहुंच सकी हालांकि आनन-फानन में महिला के स्वजन एवं एंबुलेंस के कर्मचारियों ने महिला को खाट पर रखकर 3 किलोमीटर का पैदल सफर तय किया जिसके बाद एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया महिला की हालत नाजुक देख प्रारंभिक इलाज के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया था। जहां पर महिला मृत नवजात को जन्म दिया है। जबकि मां की हालत सामान्य बताई जा रही है।

क्या था मामला
मिली जानकारी में बताया गया है कि ये महिला मंडला के बेहरा टोला गांव की है। गत गुरुवार को सुनिया मरकाम को प्रसव पी़ड़ा होने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन लगाया। एंबुलेंस समय पर तो पहुंची, लेकिन स़ड़क नहीं होने से गांव तक नहीं आ सकी। एंबुलेंस कर्मचारी सुनिया के घर पहुंचे। उन्होंने उसे खाट पर लेटाया और स्वजन की मदद से तीन किलोमीटर पैदल चलकर वाहन तक पहुंचे। इसके बाद सुनिया को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। रात में हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया, जहां सुनिया की डिलीवरी हुई, लेकिन बधाा मृत पैदा हुआ। वहीं अब गर्भवती महिला को खाट पर ले जाने वाला वीडियो स्वजन द्वारा इंटरनेट मीडिया में पोस्ट कर दिया गया था। गांव की आशा कार्यकर्ता ने बताया कि सुनिया को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी थी।
वर्जन
सुनिया मरकाम को प्रसव के लिए जिला अस्पताल में लाया गया था उसकी हालत ठीक नहीं थी जिसे प्रारंभिक इलाज के बाद जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था जहां पर उसने मृत बच्चे को जन्म दिया है।
डा श्रीनाथ सिंह,सीएमएचओ,मंडला
Next Story