मध्य प्रदेश

रॉयल फैमिली में विवाद: राजघराने की महारानी गिरफ्तार, लगा ये आरोप

jantaserishta.com
23 July 2021 10:45 AM IST
रॉयल फैमिली में विवाद: राजघराने की महारानी गिरफ्तार, लगा ये आरोप
x
सास-बहु की लड़ाई संपत्ति विवाद को लेकर लंबे समय से चली आ रही है.

मध्य प्रदेश के पन्ना राजघराने की महारानी जीतेश्वरी देवी को अपनी सास राजमाता दिलहर कुमारी को कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने के मामले में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

मध्य प्रदेश के पन्ना राजघराने की महारानी जीतेश्वरी देवी को अपनी सास राजमाता दिलहर कुमारी को कथिर रूप से जान से मारने की धमकी देने के मामले में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए जाने के बाद जीतेश्वरी देवी को यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कमलेश कुमार सोनी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उनकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि जीतेश्वरी देवी (करीब 50 साल) के खिलाफ यह कार्रवाई उनकी सास राजमाता दिलहर कुमारी (करीब 75 साल) की शिकायत पर की गई है।
सोनी ने बताया कि सास-बहु की लड़ाई संपत्ति विवाद को लेकर लंबे समय से चली आ रही है और इस मामले में थाने में राजमाता की शिकायत पर 597/21 के तहत प्रकरण चल रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष एक ही महल में रहते हैं। सोनी ने बताया कि राजमाता की शिकायत पर पुलिस ने महारानी सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से एक को दो दिन पहले गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चार फरार हैं।
पन्ना कोतवाली थाने के पुलिस निरीक्षक ने बताया कि राजमाता दिलहर कुमारी की शिकायत पर महारानी जीतेश्वर देवी को विभन्न धाराओं में केस दर्ज होने पर गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया। राजमाता द्वारा 19 जून को दिए एक शिकायती पत्र पर यह मामला दर्ज किया गया था, जिस पर यह कार्रवाई की गई है। इसमें राजमाता ने आरोप लगाया है कि पिछले महीने 19 जून रात महारानी जीतेश्वरी देवी ने अपने पक्ष के कुछ लोगों के सैथ महल में मेरे पक्ष के रुछ लोगों पर हमला करने के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की।
पुलिस के अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए जाने के बाद जीतेश्वरी देवी को यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कमलेश कुमार सोनी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उनकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि जीतेश्वरी देवी (करीब 50 साल) के खिलाफ यह कार्रवाई उनकी सास राजमाता दिलहर कुमारी (करीब 75 साल) की शिकायत पर की गई है।
सोनी ने बताया कि सास-बहु की लड़ाई संपत्ति विवाद को लेकर लंबे समय से चली आ रही है और इ मामले में थाने में राजमाता की शिकायत पर 597/21 के तहत प्रकरण चल रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष एक ही महल में रहते हैं. सोनी ने बताया कि राजमाता की शिकायत पर पुलिस ने महारानी सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से एक को दो दिन पहले गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चार फरार हैं।
पन्ना कोतवाली थाने के पुलिस निरीक्षक ने बताया कि राजमाता दिलहर कुमारी की शिकायत पर महारानी जीतेश्वर देवी को विभन्न धाराओं में केस दर्ज होने पर गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया। राजमाता द्वारा 19 जून को दिए एक शिकायती पत्र पर यह मामला दर्ज किया गया था, जिस पर यह कार्रवाई की गई है। इसमें राजमाता ने आरोप लगाया है कि पिछले महीने 19 जून रात महारानी जीतेश्वरी देवी ने अपने पक्ष के कुछ लोगों के साथ महल में मेरे पक्ष के कुछ लोगों पर हमला करने के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story