मध्य प्रदेश

चौरई के दो वार्डों में जलभराव की समस्या से जल्द मिलेगी निजात, नाला निर्माण का भूमिपूजन

Admin Delhi 1
28 April 2023 11:30 AM GMT
चौरई के दो वार्डों में जलभराव की समस्या से जल्द मिलेगी निजात, नाला निर्माण का भूमिपूजन
x

भोपाल न्यूज़: चौरई के वार्ड 12 में 36 लाख और वार्ड 2 में 22 लाख की लागत के नाला निर्माण का पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे की उपस्थिति में नपा अध्यक्ष पूर्णिमा जैन, सिरपत नायक, सभापति व पार्षदों ने भूमिपूजन किया. इनका निर्माण नगर पालिका की ओर से कराया जाएगा. नाला निर्माण से आवाजाही व जलभराव की समस्या से लोगों को जल्द ही निजात मिल सकेगी.

कार्यक्रम में सुरेश शर्मा, शरद खंडेलवाल, पुरुषोत्तम तिवारी, संजय सुकांत, अमित सोनी, शारदा प्रसाद तिवारी, सभापति सुरेंद्र सोनी,डा धर्मेंद्र वर्मा, महेंद्र वर्मा, कुलदीप उईके, नीलू निर्मलकर, अनुसुइया सोनी, संतोष वर्मा, गुड्डू शर्मा, सुमरन साहू, शशिकांत निर्मलकर, अजय चौरसिया, पंकज साहू, पार्षद अमित चौरसिया, प्रदीप, अर्जुन रघुवंशी, फरजाना मन्सूरी सीएमओ अभयराज सिंह, रविंद्र कुशवाहा, सुमेर साहू ओमकार साहू, आदित्य शुक्ला समेत नगर पालिका स्टॉफ व नगरवासी मौजूद रहे.

Next Story