मध्य प्रदेश

स्कूल का प्राचार्य 12वीं की छात्रा से करता था अश्लील बातें, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
25 April 2022 6:56 AM IST
स्कूल का प्राचार्य 12वीं की छात्रा से करता था अश्लील बातें, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x

भोपाल: स्कूलों में प्राचार्यो की अश्लीलता के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जहां वे छात्राओं के साथ जिस तरह से बातें कर रहे हैं वह स्कूल और समाज के लिए अच्छा संदेश नहीं है। ऐसा ही मामला सीधी से आया है।

छात्रा के परिजनों ने प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उनका कहना है कि पिछले कुछ माह से उनकी बेटी को प्राचार्य धीरेंद्र सिंह लगातार फोन कर रहा था। बात करने के दौरान प्राचार्य ने कई बार उनकी बेटी से अश्लील बातें भी की। इस बात की जानकारी उन्हें कुछ दिन पूर्व हुई, लेकिन समाज में बात फैलने के डर से उन्होंने इसकी शिकायत कहीं नहीं की। परिजनों द्वारा कई बार प्राचार्य धीरेंद्र सिंह को समझाइश दी गई। बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। प्राचार्य की करतूतों से परेशान होकर परिजन रीवा मुख्यालय फरियाद लेकर पहुंचे। उन्होंने प्राचार्य द्वारा छात्रा से की जा रही अश्लील बातों का ऑडियो भी सौंपा है।
रामपुर नैकिन थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पांडे ने बताया कि पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। न्यायालय से उसे जमानत मिल चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story