मध्य प्रदेश

ढोल-नगाड़ों के साथ एयरपोर्ट पर हॉकी टीम के खिलाड़ी का हुआ जोरदार स्वागत, भावुक हुईं खेल मंत्री

jantaserishta.com
12 Aug 2021 12:41 PM IST
ढोल-नगाड़ों के साथ एयरपोर्ट पर हॉकी टीम के खिलाड़ी का हुआ जोरदार स्वागत, भावुक हुईं खेल मंत्री
x

ओलंपिक में ब्रॉन्ज विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर गुरुवार को भोपाल पहुंचे. इस दौरान एयरपोर्ट पर विवेक का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ. एमपी की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया विवेक के स्वागत के लिए पहुंचीं. विवेक सागर ने टोक्यो ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल यशोधरा राजे सिंधिया को सौंपा. इसे खेल मंत्री ने अपने माथे से लगाया, फिर विवेक के गले में पहनाया. इस दौरान यशोधरा राजे भावुक हो गईं.

उधर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी विवेक सागर से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने शॉल श्रीफल से विवेक सागर का स्वागत किया. उन्होंने विवेक सागर से कहा, 'बहुत-बहुत बधाई विवेक, अभिनंदन आपका, अभी आपको और भी रिकॉर्ड तोड़ने हैं'. विवेक एमपी के इटारसी के रहने वाले हैं. आज मध्यप्रदेश सरकार विवेक का सम्मान करेगी. उन्हें सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की राशि भी दी जाएगी.
जब विवेक सागर से पूछा गया कि क्या अगली बार उनकी टीम गोल्ड लाएगी. तो इन पर उन्होंने कहा, जी हां, मैं मेडल का कलर चेंज करना चाहूंगा. उनकी इस बात पर खेल मंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए तालियों से विवेक की बात का समर्थन किया.
सिंधिया ने कहा, अब शुरुआत तो हो गई. विवेक सागर ने आसमान को छू लिया. दूसरे खिलाडियों के लिए विवेक रोल मॉडल बन गए हैं. अन्य खिलाड़ियों को चाहिए कि वो भी विवेक सागर की तरह आसमान को छुए. उन्होंने कहा, विवेक सागर ने यह साबित कर दिखाया है कि मध्य प्रदेश भी ओलंपिक मेडल जीत सकता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story