मध्य प्रदेश

छत पर तिरंगा लगाने गए शख्स की करंट लगने से मौत

Bhumika Sahu
14 Aug 2022 11:38 AM GMT
छत पर तिरंगा लगाने गए शख्स की करंट लगने से मौत
x
करंट लगने से मौत

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में देश के स्वतंत्रता दिवस से पहले एक दुकान पर तिरंगा लगाने के चलते बिजली का करंट लगने से 45 वर्षीय एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस अफसर का कहना है कि यह मामला शनिवार शाम को जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर बरवाहा थाना इलाके के नर्मदा रोड क्षेत्र में हुआ।

बरवाहा थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने कहा कि मोहन पटेल नाम के शख्स दुकान की छत पर लोहे की छड़ में राष्ट्रीय ध्वज लगा रहे थे। उसी के चलते लोहे की छड़ पास में जा रही बिजली की लाइन से छू गई। बिजली के संपर्क में आने से उन्हें तगड़ा झटका लगा। इलाज के लिए उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। मगर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि किराने की दुकान का मालिक अशोक खंडेलवाल है। मृतक का नाम मोहन पटेल बताया जा रहा है। वह किराने की दुकान में बतौर कर्मचारी के तौर पर काम करते थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की तहकीकात की जा रही है।
बता दे कि 15 अगस्त को पूरे देश में स्वतंत्रता के 75 वर्षों का जश्न मनाया जाएगा। इस दिन अलग-अलग स्थानों पर समारोह आयोजित किए जाएंगे। इन दिनों पूरा देश स्वतंत्रता के रंग में डूबा हुआ है। हर तरफ हर शहर में तिरंगे का रंग लहरा रहा है।


Next Story