- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश में...
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में पर्यटकों की संख्या का आंकड़ा साढ़े 13 करोड़ पहुंचा: सीएम मोहन यादव
SHIDDHANT
19 Nov 2025 8:09 PM IST

x
Chhatarpur छतरपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं, यही कारण है कि राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। बीते साल तो राज्य में 528 प्रतिशत का इजाफा हुआ और कुल लगभग साढ़े 13 करोड़ पर्यटक आए। बुंदेलखंड के छतरपुर जिले में स्थित राजगढ़ पैलेस को होटल में बदलने के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा कि खजुराहो नए दौर में प्रवेश कर रहा है। खजुराहो का वर्ल्ड हेरिटेज में अलग महत्व है। खजुराहो में जहां के पत्थर भी बोलते हैं, यहां की प्रतिमाएं भी बात करती हुई दिखाई देती हैं। ये कलाकृतियां प्राचीन स्थापत्य कला का अद्भुत सौंदर्य हैं, जिसकी तरफ दुनिया आकर्षित होती है। उम्मीद करते हैं कि राजमहल को होटल बनाया गया है। यह देखने में आकर्षक है। यह अलग-अलग कोण से अलग-अलग नजर देखने को मिलता है। 350 साल पहले यह किला बनाया गया था।
उन्होंने कहा कि खजुराहो एयरपोर्ट है, और बनारस से खजुराहो के लिए वंदे भारत शुरू की गई है, जो गंगा के तट को खजुराहो से जोड़ने वाली है। राज्य में पर्यटकों के लिए सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। हवाई सेवा में भी विस्तार किया है, और हेली सर्विस भी शुरू की है। एयर एंबुलेंस भी शुरू की गई है। यहां जो पर्यटक आएंगे, उनको सब तरह की सुविधा सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य में पर्यटकों की संख्या में 526 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 13 करोड़ 41 लाख से अधिक पर्यटक राज्य में आए हैं, और आने वाले समय में और भी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने खजुराहो और बुंदेलखंड की बदलती तस्वीर की चर्चा की। साथ ही उन्होंने कहा कि वंदे भारत यात्री और हवाई सेवा में हुई बढ़ोत्तरी से क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में और भी इजाफा होगा। छतरपुर जिले के चंद्रनगर में द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया। इस पांच सितारा लग्जरी होटल से प्रदेश सहित जिले में पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा। देश के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक भी समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहर और वन्य प्राणी पर्यटन की ओर आकर्षित होंगे।
राज्य सरकार द्वारा राजगढ़ पैलेस का नवीनीकरण और जीर्णोद्धार कर उसे पांच सितारा होटल के रूप में संचालित करने के लिए ओबेरॉय समूह को लीज पर दिया गया है। राजगढ़ पैलेस चंद्रनगर के पास मानगढ़ और मनियागढ़ की पहाड़ियों के मध्य हरे-भरे वातावरण के बीच स्थित है। बुंदेला राजवंश द्वारा निर्मित 350 साल पुराना यह महल भारतीय स्थापत्य और पारंपरिक बुंदेलखंड की विशेषताओं का मिश्रण है। राजगढ़ पैलेस होटल में महलनुमा रेस्टोरेंट, भव्य बैंक्वेट हॉल सहित 66 भव्य कक्ष उपलब्ध हैं। यह कॉर्पोरेट आयोजन, डेस्टिनेशन वेडिंग्स, सामाजिक समारोह आदि के लिए आदर्श स्थान के रूप में स्थापित होगा।
Tagsछतरपुरमध्य प्रदेशमुख्यमंत्री मोहन यादवराजगढ़ पैलेसखजुराहोपर्यटनहोटलओबेरॉयएयरपोर्टवंदे भारतहेली सर्विसवन्य पर्यटनसांस्कृतिक धरोहरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





