मध्य प्रदेश

नवविवाहिता को दहेज की मांग को लेकर केरोसिन डालकर जलाया गया, महिला की हालत गंभीर

Admin Delhi 1
29 March 2022 12:26 PM IST
नवविवाहिता को दहेज की मांग को लेकर केरोसिन डालकर जलाया गया, महिला की हालत गंभीर
x

सिटी क्राइम न्यूज़: कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम पीलूखेड़ी में दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने 21 वर्षीय महिला को जान से मारने की नीयत से केरोसिन डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका भोपाल अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मंगलवार को फरियादिया की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ दहेज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। थानाप्रभारी आरएस.सक्तावत के अनुसार ग्राम पीलूखेड़ी निवासी 21 वर्षीय शहनाज बी ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे, विरोध करने पर बीती रात केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का भोपाल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने प्रकरण में पति नौसाद खां पुत्र घूडेखां, ननद समीन बी और समा बी के खिलाफ धारा 498ए, 307, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story