मध्य प्रदेश

नव दंपत्ति ने गृहकलेश से तंग आकर फांसी लगाकर की आत्महत्या

Teja
26 Nov 2022 6:22 PM GMT
नव दंपत्ति ने गृहकलेश से तंग आकर फांसी लगाकर की आत्महत्या
x
मुरैना। दिमनी थाना क्षेत्रके भटारी गांव मेंआज सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव मैं एक नव दंपत्ति ने गृहकलेश से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनाकापता तब चला जब घर के अंदर से मासूम बच्चे के रोने की आवाज आई जिसे सुनकर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा पति पत्नीदोनो फांसी पर लटके थे उन्होंने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद उनको वाहन में रखकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दिमनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भटारी गांव में जशरथ जाटव अपने परिवार के साथ रहते है। उसका बेटा कल्लू जाटव उम्र 28 वर्ष पेशे से मजदूरी का काम करता था। वह अपनी पति कांता जाटव तथा एक मासूम बच्चे के साथ घर मे अलग रहता था। बताते है कि किसी बात को लेकर कल्लू और उसकी पत्नी के बीच आये दिन झगड़ा होता रहता था। आज शनिवार की सुबह 8 वजे भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। उसके आधे घंटे बाद घर के अंदर एक दम शांति का माहौल बन गया। कुछ देर बाद घर के अंदर से अचानक मासूम बच्चे केलगातार रोने की आवाज आने लगी।
इसे सुनकर परिजनों को शंका हुई तो उन्होंने घर के अंदर घुस कर देखा। जैसे ही उनकी नजर कमरे के अंदर पड़ी उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे के अंदर कल्लू तथा उसकी पत्नी कांता दोनों के शव फंदे से झूल रहे थे। थोड़ी ही देर में यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। गांव वाले दौड़कर उसके घर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दो। खबर लगते ही दिमनी थाना प्रभारी फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से नीचे उतारने के वाहन में रखकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। पति-पत्नी ने किन कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है फिलहाल यह स्पष्ट नही ही सका है। पुलिस पूछताछ में प्रथम दृष्टया यह पति-पत्नि के बीच आपस मे झगड़े की बात सामने आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story