- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- 'विकसित भारत 2047' के...
मध्य प्रदेश
'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य में अहम भूमिका निभाएगी नई योजना: सांसद राजेश मिश्रा
SHIDDHANT
12 July 2026 11:20 PM IST

x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश: सीधी जिले में आयोजित एक कार्यशाला के दौरान भाजपा सांसद राजेश मिश्रा ने केंद्र सरकार की नई योजना को ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी।
राजेश मिश्रा ने कहा कि यह योजना हाल ही में शुरू की गई है और इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए देशभर में कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति से इस योजना के संबंध में देश को संबोधित किया, जबकि विभिन्न जिलों में जनप्रतिनिधि और अधिकारी स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए।
उन्होंने कहा, "यह योजना बेहद महत्वपूर्ण है। आज जिले में इसकी कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें मैं भी शामिल हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के मिशन को साकार करने में इस योजना की बड़ी भूमिका होगी। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास, रोजगार सृजन, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। उनका कहना था कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति और तेज हो सके। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और विकास अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। कार्यशाला में योजना के विभिन्न पहलुओं, क्रियान्वयन की प्रक्रिया और लाभार्थियों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
Tagsराजेश मिश्राविकसित भारत 2047शिवराज सिंह चौहानग्रामीण विकासBJP MP Rajesh MishraRural Development Schemeसीधीमध्य प्रदेशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीकेंद्र सरकार योजनाग्रामीण विकास मंत्रालयTirupatiWorkshopViksit Bharat 2047MP NewsRajesh MishraDeveloped India 2047Shivraj Singh ChouhanRural DevelopmentSidhiMadhya PradeshPrime Minister Narendra ModiCentral Government SchemeMinistry of Rural Development
Next Story





