मध्य प्रदेश

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप इंदौर नगर की मासिक सभा सतरंगी होली की थीम पर आयोजित हुई

Admindelhi1
23 March 2024 7:52 AM GMT
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप इंदौर नगर की मासिक सभा सतरंगी होली की थीम पर आयोजित हुई
x
रंग-बिरंगी होली थीम पर आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने फाग गीतों पर नृत्य किया

इंदौर: अध्यक्ष सुधीर रजनी जैन,सचिव नीरज सीमा जैन ने बताया कि इस बार मासिक सभा सतरंगी होली की थीम पर की गई, इसमें सदस्यों द्वारा होली पर आधारित कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी, फाग गीतों पर सदस्य खूब झूमे। होली से रंगारंग सेल्फी पॉइंट सहित अन्य आयोजन सीमा नीरज जैन के निर्देशन में अविनाश मोना, निलेश नीलिमा अजय सपना जैन द्वारा किया। जिसमें सात रंगों की टीम ने अपनी भागीदारी दी व जोर-शोर से डांस ड्रामा, रेस में भाग लिया। पूर्व अध्यक्ष सुमत लुहाड़िया की टीम विजय रही।

कोषाध्यक्ष अरुण मनीष जैन,सांस्कृतिक सचिव दीपिका दीपक गंगवाल ने बताया कि सभा में सर्वश्री आर.के जैन, हेमचंद मीना झांझरी,कमलेश कासलील झांझरी,हंसल पहाड़िया,कमल अग्रवाल, डॉक्टर संगीता विनायक, दिलीप संगीता मेहता, सुमत लुहाड़िया अरुण मनीष जैन,होलाश आशा सोनी आदि उपस्थित रहे। नवीन सदस्यों का स्वागत अध्यक्ष सुधीर रजनी जैन ने किया और आभार सचिव नीरज सीमा जैन ने माना।

Next Story