- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- इंदौर में खाली मकानों...
मध्य प्रदेश
इंदौर में खाली मकानों पर बदमाशों ने किया कब्जा, सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा मकान मालिक
Shantanu Roy
10 Aug 2022 6:51 PM GMT

x
बड़ी खबर
इंदौर। मध्यप्रदेश का इंदौर शहर मुख्यमंत्री के सपनों का शहर इंदौर में अब कब्जेधारियों का शहर बनता जा रहा है। अब शहर में अब सूना मकान छोड़ना भी किसी मुसीबत से कम नहीं है। एरोड्रम क्षेत्र एक परिवार इंदौर से गुड़गांव हरियाणा शिफ्ट हो गए थे। कुछ समय पूर्व वे इंदौर लौटे तब तक उनके दोनों मकानों पर कुछ लोग कब्जा कर चुके थे। इस मामले में थाना एरोड्रम पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी पर कार्यवाही आज तक नहीं हुई।
दरअसल पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र के कालानी नगर का है। जहां त्रिलोक जैन के 2 मकान है। उन्होंने बताया वह इंदौर से गुड़गांव शिफ्ट हो चुके है और पीछे से दोनों मकानों पर बदमाशों में कब्जा कर लिया है और इस मामले में थाना एरोड्रम सहित आला अधिकारियों को शिकायत की गई है। बावजूद कालानी नगर स्थित उनके दो मकानों पर कैलाश, मोहित अर्चना और कुंदन पिता रामेश्वर नामक लोगों का कब्जा है। वह एरोड्रम थाने जाते है तो उनको 7 दिन का समय दिया गया जिसके आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने प्रशासन से और पुलिस अधिकारियों से न्याय के लिए गुहार लगाई।
आपको बता दे कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री यह कहते है कि गुंडों माफियाओं को जमीन में गाड़ दिया जाएगा। जो आम जनता को परेशान करेगा और इंदौर में मकान पर ताला लगा कर जाना भी अब आमजनता के लिए महफूज नहीं रहा है जिसका उदहारण है यह पीड़ित, अब देखना यह होगा कि इस पीड़ित की सुनवाई अब कब होती है और क़ब इसको इसके दोनों मकान कब्जेधारियों से मुक्त किये जाएंगे।
Next Story