- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भरे बाजार दो तोले का...

इंदौर। राऊ में बुधवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने फिर एक महिला को निशाना बनाया। इस महिला से दो तोला वजनी सोने का मंगलसूत्र लूट ले गए। क्षेत्र में चार दिन के भीतर दूसरी वारदात हुई है। घटना दोपहर करीब पौने चार बजे स्टेशन रोड राऊ की है। बड़ा बाजार निवासी शोभा महेश मुकाती खरीदारी कर घर की तरफ जा रही थी। जैसे ही बेकरी के सामने पहुंची बाइक सवार दो बदमाश सामने आ गए।
शोभा उनके कुछ बोलती इसके पहले बदमाशों ने मंगलसूत्र झपट लिया। शोभा ने मंगलसूत्र बचाने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने झटका देकर तोड़ लिया। शोर मचाने पर दो युवकों ने उनका पीछा भी किया लेकिन बदमाश ब्रज विहार की तरफ भाग गए। पुलिस को दो जगहों से निकाले गए सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की तस्वीर मिल गई है। रविवार को भी बाइक सवार दो बदमाशों ने डाक्टर संध्या अहलावत से डी सेक्टर मेन रोड पर चेन लूटने की कोशिश की थी।