- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सेवा सहकारी समिति का...

x
उजागर हुई एक करोड़ 41लाख की संपत्ति
जनता से रिश्ता वेबडेस्क :जानकारी के अनुसार ग्राम करौंदा बहेरा निवासी संतोष पिता देवीलाल भगत जो आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बिरसा में एक साल से प्रभारी प्रबंधक के पद पर पदस्थ है। इसके पूर्व राशन दुकान में सेल्समैन के पद पर पदस्थ रहा है, जिसके पास आय से अधिक संपत्ति पाए जाने की शिकायत जबलपुर लोकायुक्त को मिलने पर मंगलवार को सुबह पांच बजे से कार्रवाई शुरू की गई। इसमें एक करोड़ 41लाख की संपत्ति उजागर हुई है।
इतनी मिली है संपत्ति
जबलपुर लोकायुक्त की कार्रवाई में संतोष भगत के पास से ग्राम करौंदा में एक मकान, बिरसा में दो मकान और बालाघाट में एक मकान होना पाया गया है। साथ ही बिरसा में एक होंडा मोटरसाइकिल का शोरूम भी है। इसके अलावा 6 लाख के घरेलू सामान मिले है।
दर्ज किया अपराध
10 मई 2022 को लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर के अपराध क्रमांक 0/22 धारा 13(1)B,13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपित संतोष पिता देवीलाल भगत सहायक समिति प्रबंधक समिति करौंदा बहेरा तहसील बिरसा के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।
सोर्स-naidunia
Next Story





