मध्य प्रदेश

किराएदार पर गंदी नजर रखता था मकान मालिक, बच्चे को मारने की धमकी देकर किया रेप

Shantanu Roy
14 Jun 2022 5:46 PM GMT
किराएदार पर गंदी नजर रखता था मकान मालिक, बच्चे को मारने की धमकी देकर किया रेप
x
बड़ी खबर

इंदौर। इंदौर में महिला से दुष्कर्म का मामला आया सामने आया है जहां मकान मालिक ने किराए पर रह रही महिला को अकेला पाकर उससे ज्यादती की। शिकायत पर आजाद नगर थाना पुलिस पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है। यहां एक घर में किराए से रहने वाले परिवार की महिला के साथ मकान मालिक विजय चौहान ने उस समय दुष्कर्म किया जब वह घर पर छोटे बच्चे के साथ अकेली थी।

आरोपी मकान मालिक ने बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। महिला के परिजन जब आए तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई। मामले में आजादनगर पुलिस ने आरोपी विजय चौहान को हिरासत में लेकर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
Next Story