मध्य प्रदेश

दूल्हा मंडप जाने से पहले दबोचा गया, झूठ बोलकर किया था ये काम!

jantaserishta.com
21 April 2022 11:50 AM IST
दूल्हा मंडप जाने से पहले दबोचा गया, झूठ बोलकर किया था ये काम!
x

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से पुलिस ने एक दूल्हे को गिरफ्तार किया है. बैंक में उसके साथ काम करने वाली लड़की से उसका पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शादी का झांसा देकर वो कई बार अपनी प्रेमिका से शारीरिक संबंध बना चुका था और इसके बाद वह चुपचाप दूसरी लड़की से शादी करने लगा. जैसे ही प्रेमिका को यह पता चला उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई और बारात ले जाने से पहले ही दूल्हे को रेप के आरोप में हवालात में पहुंच गया.

आरोपी राजगढ़ जिले के सारंगपुर में रहने वाला है. बैंक में इंश्योरेंस का काम करता है और उसके साथ काम करने वाली लड़की के साथ उसके दो सालों से प्रेम प्रसंग था. प्रेमिका को जब यह पता चला कि उसका प्रेमी गुपचुप तरीके से शादी कर रहा है तो वो तुरंत सारंगपुर पहुंची और शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की. लेकिन पुलिस कहा कि इस मामले की रिपोर्ट इंदौर में लिखी जाएगी. वो तुरंत ही इंदौर लौटकर आई और विजय नगर थाने में मामला दर्ज कराया. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तुरंत ही एक टीम को सारंगपुर भेजा और दूल्हे को गिरफ्तार कर इंदौर लाया गया.
जानकारी के मुताबिक दूल्हे की बारात बुधवार को सारंगपुर से खिलचीपुर जानी थी. लेकिन मंगलवार रात को ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी दूल्हे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है. घोड़ी चढ़ने के पहले ही दूल्हा जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया.
विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी के मुताबिक देर रात थाने पर एक युवती आई थी और वो परेशान दिख रही थी. युवती ने पुलिस को बताया कि उसका एक युवक से प्रेम संबंध था और उसने उसका शारीरिक शोषण किया है. युवती ने बताया कि आरोपी लंबे समय से शादी के नाम पर उसके संबंध बनाता रहा.
दो दिन पहले वो इंदौर में युवती को घर जाने की बात कहकर गया था और वापस आने पर शादी करने की बात बोल रहा था. इस बीच युवती को पता चला कि बुधवार को उसकी शादी होने वाली है. जिसके बाद युवती सारंगपुर पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस की टीम ने दुष्कर्म के आरोपी दूल्हे अनुराग को गिरफ्तार कर लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story