- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- ट्रैक्टर चलाकर दुल्हन...
ट्रैक्टर चलाकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने खुश होकर कही ये बात

हरदा: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक दूल्हा खुद अपनी बारात में ट्रैक्टर चलाकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा. इसका वीडयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, 3 मई को हरदा में गाडामोड़ गांव के जितेंद्र राजपूत की शादी थी. जितेंद्र की बारात नर्मदापुरम जिले के बिसोनी में जानी थी. जितेंद्र के पिता किसान हैं. जितेंद्र अपनी शादी में में खुद ही ट्रैक्टर चलाकर बारात लेकर पहुंचे.
जितेंद्र का कहना है कि हम धरतीपुत्र किसान हैं. आज खेती करने का प्रमुख वाहन ट्रैक्टर है, इसलिए तय किया कि ट्रैक्टर पर सवार होकर बारात निकाली जाएगी. कोई बारात में प्लेन, हेलिकॉप्टर या कार लेकर पहुंचता है, लेकिन मेरे पिता किसान हैं. इसलिए हम ट्रैक्टर से बारात लेकर गए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





