मध्य प्रदेश

दो बच्चों के पिता ने शादी का झांसा देकर किशोरी से किए दुष्कर्म, गिरफ़्तार

Kajal Dubey
20 May 2022 9:32 AM GMT
दो बच्चों के पिता ने शादी का झांसा देकर किशोरी से किए दुष्कर्म, गिरफ़्तार
x
किशोरी से किए दुष्कर्म, मध्य-प्रदेश खबर
जबलपुर, दो बच्चों के पिता ने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। एफआइआर दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अधारताल पुलिस ने बताया कि मदार छल्ला हनुमानताल निवासी समसुद्दीन अंसारी 22 वर्ष दो पहिया वाहनों के सुधार का कार्य करता है। 16 वर्षीय किशोरी के स्वजन से उसकी जान पहचान थी। जिसके चलते समसुद्दीन का उसके घर आना जाना था। समसुद्दीन ने पहले किशोरी से दोस्ती फिर शादी का झांसा दिया। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। 22 अगस्त 2021 से वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करने लगा।
शादी करने के बहाने वह किशोरी को अपने साथ कमानिया गेट महाराजपुर स्थित मकान में ले गया था। जहां शारीरिक संबंध बनाकर बाद में शादी करने का आश्वासन दिया। किशोरी ने शादी के लिए दबाव बनाया तो समसुद्दीन ने उसे धमकी दी। समसुद्दीन ने कहा कि यदि उसके संबंधों का किसी को पता चला तो वह उसे जान से मार देगा। किशोरी ने पुलिस को बताया कि पहले उसे नहीं पता था कि समसुद्दीन शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है।
Next Story