मध्य प्रदेश

थाने में ही किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास

Shantanu Roy
9 Aug 2022 5:23 PM GMT
थाने में ही किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास
x
बड़ी खबर
सागर। सागर में बंडा थाने में ही एक किसान ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जाता है कि पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी, जिससे वह परेशान था। आज किसान का धैर्य जवाब दे गया, और उसने अपने शरीर पर पेट्रोल उड़ेल कर आत्मदाह का प्रयास किया। किसान के पीछे-पीछे भागी आई उसकी पत्‍नी, बेटा और पुलिस के दो आरक्षकों ने तुरंत ही आग को बुझाया और किसान को बंडा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सागर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किसान द्वारा आत्महत्या के प्रयास की यह घटना थाना परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक बंडा तहसील के चौका गांव निवासी किसान शीतल कुमार रजक ने अपने खेत में सोयाबीन बोया था।
सोयाबीन की फसल के लिए किसान ने बाजार से इल्ली मारने की दवा खरीदी थी। लेकिन फसल पर दवा के छिड़काव से फसल नष्ट हो गई। इसके बाद किसान ने सोमवार को शिकायत करने के लिए बंडा थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस कर दिया गया। लेकिन जब पुलिस ने मंगलवार तक कार्रवाई नहीं की तो उसने थाना परिसर पहुंचकर स्वयं पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। शोर मचने के बाद तत्काल साथ आई उसकी पत्‍नी, बेटा और दो पुलिसकर्मी ने कंबल व पानी डालकर आग को बुझा दिया। हालांकि कुछ ही पलो में ही किसान करीब 25 फीसदी जल गया।
Next Story