मध्य प्रदेश

12 साल के बच्चे का कारनामा, बस इतनी देर में चोरी कर ली स्कूटी, पुलिस हैरान

jantaserishta.com
24 April 2022 4:56 PM IST
12 साल के बच्चे का कारनामा, बस इतनी देर में चोरी कर ली स्कूटी, पुलिस हैरान
x

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर (MP Gwalior) में एक 12 साल के बच्चे ने मात्र 3 मिनट में स्कूटी चोरी कर ली. यह घटना सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. सीसीटीवी कैमरे में कैद बच्चा स्कूटी चोरी करके ले जाता दिखाई दे रहा है. पुलिस के मुताबिक, इस बच्चे के पिता नहीं हैं और मां के साथ रहता है. बच्चे से चोरी की स्कूटी बरामद कर ली गई है.

ग्वालियर में बाइक चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पुलिस द्वारा चोरों की लगातार धरपकड़ के बाद भी चोरों के हौसले बुलंद हैं. वाहन चोरी को लेकर ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मात्र 12 साल का एक बच्चा स्कूटी चोरी करते कैमरे में नजर आया.
ग्वालियर के दाल बाजार स्थित गीता कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हुई है. बालक स्कूटी चोरी करके ले जाता दिखाई दे रहा है. पुलिस के मुताबिक, बच्चे ने मात्र तीन मिनट में स्कूटी चोरी कर ली. सीएसपी आत्माराम का कहना है कि बच्चे के पास से स्कूटी बरामद कर ली गई है. फिलहाल बच्चे से पूछताछ की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story