मध्य प्रदेश

नगर पालिका के कर्मचारियों ने ठेला वाले की कर दी पिटाई, एसडीएम बोले- जांच के बाद करेंगे कार्रवाई

jantaserishta.com
16 April 2022 6:58 AM IST
नगर पालिका के कर्मचारियों ने ठेला वाले की कर दी पिटाई, एसडीएम बोले- जांच के बाद करेंगे कार्रवाई
x
पढ़े पूरी खबर

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की डबरा तहसील में नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा एक हाथ ठेला वाले की पिटाई का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक करने के नगर पालिका के कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान लोग कुछ समझ पाते, कर्मचारियों ने ठेला वाले की पिटाई शुरू कर दी। सरेराह मारपीट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बताया जा रहा है कि नगरपालिका कर्मचारी कुछ अधिकारियों के साथ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए अतिक्रमण हटा रहे थे। इस अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान शहर के बाजार से हाथ ठेला जब्त किए गए। जिसके बाद जब्त किए गए ठेलों को डबरा तहसील सभागार में ले जाया गया। इसबीच शहर के बीचों बीच नगर पालिका के कर्मचारी कथित तौर पर स्वच्छता अधिकारी मुकेश एएन के आदेश पर गरीब हाथ ठेलावालों से मारपीट करने लगे।
एसडीएम बोले- जांच के बाद करेंगे कार्रवाई
मारपीट से घबराए गरीब हाथ ठेला वालों ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई, जिस पर एसडीएम प्रदीप शर्मा ने हाथ ठेला वालों से सड़क पर ठेले नहीं लगाने की बात कही। हाथ ठेला वालों का आरोप है कि आए दिन नगर पालिका के कर्मचारी ठेला वालों को यहां से ले जाते हैं और उसके बाद कुछ रिश्वत में रुपए लेकर उन्हें छोड़ देते हैं, इस वजह से उनकी रोजी-रोटी पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जब एसडीएम प्रदीप शर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है अगर मारपीट का मामला है तो कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story