- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- घायल तेंदुए को पकड़ने...
मध्य प्रदेश
घायल तेंदुए को पकड़ने गई वन विभाग की टीम का कर्मचारी गंभीर घायल ,जू में तेंदुए ने भी दम तोड़ा
Tara Tandi
24 April 2024 1:10 PM GMT
![घायल तेंदुए को पकड़ने गई वन विभाग की टीम का कर्मचारी गंभीर घायल ,जू में तेंदुए ने भी दम तोड़ा घायल तेंदुए को पकड़ने गई वन विभाग की टीम का कर्मचारी गंभीर घायल ,जू में तेंदुए ने भी दम तोड़ा](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/04/24/3687212-tara.webp)
x
इंदौर : महू के पास जानापाव में मंगलवार को एक तेंदुए ने वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि यहां पर तेंदुआ घायल अवस्था में है और अधिकारियों के साथ कई कर्मचारी उसे पकड़ने के लिए गए थे। उसी समय तेंदुए ने एक कर्मचारी पर हमला कर दिया। बाद में तेंदुए ने इंदौर के जू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि जानापाव पहाड़ी के नजदीक पंचमुखी हनुमान मंदिर के नजदीक बीते तीन दिनों से तेंदुए का मूवमेंट था। सूचना मिलने पर इंदौर से डीएफओ, रेंजर और डॉक्टर सहित पूरी टीम पहुंच गई थी।
ग्रामीणों ने उसे देखा था और वह लंगड़ाकर चल रहा था। ग्रामीणों ने वीडियो शेयर किया तो वन विभाग ने माना कि तेंदुआ घायल है और उसके पैर में चोट होने से चलने में दिक्कत है। इसके चलते उसकी सर्चिग की गई तो वह उसी क्षेत्र में बुधवार को मिल गया। एक्सपर्ट ने सलाह दी कि इसे रेस्क्यू करके लाना होगा और इलाज करना होगा।
तेंदुए का मूवमेंट लगातार नजर आ रहा था। मंगलवार को पिंजरा लगाया पर सफलता नहीं मिली। आज बुधवार को रेस्क्यू कर पकड़ा गया है साथ ही तेंदुए के पैर में चोट लगी थी जिसे इलाज के लिए इंदौर जू ले जाया गया। यहां पर इसका इलाज किया पर उसने दम तोड़ दिया।
वन विभाग अधिकारी ने कहा कि घायल तेंदुए के रेस्क्यू के लिए इंदौर से टीम आई थी। जैसे ही तेंदुआ ट्रेस हुआ तो उसे ट्रेंकुलाइज करने के लिए शॉट गन की पोजिशन ली जा रही थी, तभी उसने झपट्टा मारकर वन पाल सोहनलाल के हाथ में दांत गढ़ा दिए। हालांकि तेंदुए को सही तरीके से बेहोश कर लिया गया था। वह पहले से घायल था और उसने इंदौर जू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Tagsघायल तेंदुएपकड़ने गई वन विभागटीम कर्मचारीगंभीर घायलजू में तेंदुएदम तोड़ाInjured leopardforest department went to catch itteam employeeseriously injuredleopard died in the zooजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story