- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शराबी ने पुलिसकर्मी को...
शराबी ने पुलिसकर्मी को मारा चाटा, पुलिस ने किया कुछ ऐसा...

इंदौर। इंटरनेट मीडिया पर हाथीपाला (रावजी बाजार) के दो वीडियो काफी तेजी से प्रसारित हुए। एक वीडियो में तीन युवक पुलिसवालों को चांटे जड़ रहे थे, तो दूसरे वीडियो में पुलिसवाले उनकी धुनाई कर रहे थे। अफसरों तक वीडियो पहुंचने के बाद पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दावा किया कि तीनों नशे में झगड़ा कर रहे थे। पुलिसकर्मी उन्हें समझाने गए, तो उनसे ही उलझ गए।
रावजी बाजार टीआइ प्रीतमसिंह ठाकुर के मुताबिक आरोपित युवकों का नाम अरुण सोनी, कृष्णा सोनी और अक्षय राठौर है। तीनों ने हाथीपाला स्थित कलाली पर छक कर शराब पी और सड़क पर हंगामा करने लगे। आरक्षक सुनील डाबर और जबरसिंह पहुंचे तो तीनों सिपाहियों से भिड़ गए। एक ने तो मारपीट करना शुरू कर दी। बदले में पुलिसकर्मियों को भी सबक सिखाना पड़ा। काफी देर चली उठापटक के बाद पुलिस तीनों को थाने ले गई और शराब दुकान के कर्मचारी शुभम की शिकायत पर केस दर्ज किया।





