- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- नदी में बहे युवक का शव...

x
बड़ी खबर
रतलाम। रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलखेड़ा के पास माही नदी में बने स्टाप डैम को पार करते समय पानी में बहे 45 वर्षीय अमरसिंह देवदा पुत्र गवजी देवदा निवासी ग्राम सेमलखेड़ा का शव दो दिन बाद घटनास्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर ग्राम सेलज के ब्रिज के नीचे मिला। उल्लेखनीय है कि अमरसिंह 10 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे स्टाप डैम से होकर अपने घर जा रहा था। तभी पानी का बहाव तेज होने से वह नदी में बह गया था। शुक्रवार सुबह साढ़े दस से ग्यारह बजे के बीच उसका शव ब्रिज के पास दिखाई दिया। पुलिस ने शव निकलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।
Next Story