मध्य प्रदेश

बहू-बेटे ने सास को घर से निकला, मामला दर्ज

Admin Delhi 1
31 March 2022 12:49 PM IST
बहू-बेटे ने सास को घर से निकला, मामला दर्ज
x

सिटी न्यूज़: खिलचीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुराखुर्द में रहने वाली 65 वर्षीय महिला ने बहू-बेटे पर देखभाल न करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को फरियादिया की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।

थानाप्रभारी मुकेश गौड़ के अनुसार ग्राम जैतपुराखुर्द निवासी रोड़ीबाई (65) पत्नी स्व.जगन्नाथ वर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से खाने-पीने और पहनने के लिए तरस रही हूं। साथ ही बहू-बेटे ने बेइज्जत कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर बेटे राधेश्याम पुत्र जगन्नाथ वर्मा और उसकी पत्नी अयोध्याबाई के खिलाफ धारा 24, अभिभावक व वरिष्ठ नागरिक देखभाल एवं कल्याण अधिनियम 2007 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Next Story