मध्य प्रदेश

272 लोगों की हालत बिगड़ी, सगाई समारोह में हड़कंप

jantaserishta.com
6 May 2022 1:16 PM IST
272 लोगों की हालत बिगड़ी, सगाई समारोह में हड़कंप
x
फूड प्वाइजनिंग हो गई.

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल में रबड़ी खाने के बाद 272 लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गई. जिन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया. ये सभी लोग गुरुवार देर रात एक सगाई समारोह में शामिल हुए थे. बीमार लोगों में दूल्हा और दुल्हन भी हैं. इलाज के बाद ज्यादातर लोगों को छुट्टी दे दी गई. लेकिन कुछ लोगों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यह मामला बैतूल के बोरदेही थाना क्षेत्र का है, जहां पिंडरई गांव में धारा सिंह रघुवंशी नाम के व्यक्ति के यहां सगाई समारोह था. कार्यक्रम में लड़की और लड़के पक्ष की तरफ से लगभग 600 लोग शामिल हुए. बताया जा रहा है कि करीब 400 लोगों ने खाना खाया था और उसने में अधिकांश लोगों को आधे घंटे बाद उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हो गई. वहां मौजूद कुछ लोगाें ने बताया कि रबड़ी खाने के बाद ही लोगों की तबियत बिगड़ी है.
बीमार लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई पहुंचाया गया. सरकारी अस्पताल में जगह कम पड़ने पर प्रशासन ने दो प्राइवेट अस्पताल से मदद ली और कुछ मरीजों को वहां भर्ती कराया. इलाज के लिए जिले के अन्य स्थानों से भी डॉक्टर बुलाए गए.
पुलिस और खाद्य विभाग की टीम रात में ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और खाने के सैंपल लिए. जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया. रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि खाने में क्या गड़बड़ी थी. जिसके कारण लोगों को फूड प्वाइजनिंग हुई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story