- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- प्रधानमंत्री जन औषधि...
मध्य प्रदेश
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से मिल रही सस्ती दवाओं से आमजन को बड़ी राहत
SHIDDHANT
20 Sept 2025 11:45 PM IST

x
Madhyaparadesh मध्य प्रदेश: गुना जिले में प्रधानमंत्री जन औषधि योजना ने आम लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है, खासतौर पर उन परिवारों को जो आर्थिक तंगी के कारण निजी मेडिकल स्टोर्स से महंगी दवाइयां खरीदने से वंचित रह जाते थे। इससे इनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता था, लेकिन अब जन औषधि केंद्रों पर मिल रही दवाओं की उपलब्धता ने न केवल उनका इलाज आसान बनाया है, बल्कि मासिक खर्च में भी भारी कटौती की है। लाभार्थी दिनेश ने बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना गरीबों के लिए वरदान है।
महंगी दवाइयों की वजह से गरीब वर्ग इलाज नहीं करा पाता था, लेकिन अब जन औषधि केंद्र से आम आदमी सस्ती दवाइयां ले रहा है। उन्होंने बताया कि पहले महीने भर में 3 से 4 हजार रुपए दवाइयों पर खर्च होते थे, लेकिन अब जन औषधि केंद्र से सस्ते दरों पर दवाइयां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पिता बीपी के मरीज हैं, और मुझे भी बीपी है। पहले चार हजार रुपए की दवा खरीदनी पड़ती थी। लेकिन, अब डेढ़ से दो हजार रुपए में दवाइयां मिल जाती हैं।
लाभार्थी जिया खान ने बताया कि यह बहुत अच्छी योजना है। पीएम मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद। जिया ने बताया कि इस योजना से न केवल दवाओं की कीमतों में कमी आई है, बल्कि इलाज अब हर किसी की पहुंच में आ गया है। इसी तरह, अमन राव ने योजना के फायदों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मेडिकल की दुकानों पर महंगी दवाई मिलती है, लेकिन पीएम मोदी की जन औषधि योजना पर 50 फीसदी कम दामों पर दवाइयां मिल रही हैं। पीएम मोदी की इस योजना से काफी लाभ मिल रहा है।
अन्य लाभार्थी छगन लाल ने केंद्र से दवाएं लेते हुए कहा कि वे औषधि केंद्र से दवाई लेते हैं; यहां काफी सस्ती दवाई मिलती है। वे पीएम मोदी को धन्यवाद करना चाहते हैं, वे देशहित में अच्छा कार्य कर रहे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत गुना जिला अस्पताल के साथ जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों से आमजन सस्ती दरों पर दवाइयां प्राप्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जन औषधि योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं प्रदान करना है। इस योजना के तहत, सरकार ने जन औषधि केंद्र खोले हैं, जहां ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध हैं।
Tagsप्रधानमंत्री जन औषधि योजनागुनासस्ती दवाइयांजन औषधि केंद्रआर्थिक राहतस्वास्थ्य सेवाएंबीपीगरीब वर्गपीएम मोदीमध्य प्रदेशजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





