- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सदन की समिति भाजपा...
मध्य प्रदेश
सदन की समिति भाजपा नेताओं को सरकारी खजाने से भोज का सच जानेगी
Admin Delhi 1
30 Dec 2022 3:39 PM IST

x
इंदौर न्यूज़: सरकारी खजाने से भाजपा नेताओं को कथित तौर से भोज कराने के मामले का सच पता करने सदन की समिति भी सक्रिय होगी. भाजपा विधायकों ने जांच के लिए विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया है. प्रश्न एवं संदर्भ समिति को आवेदन देकर जांच को कहा गया है. आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने सदन को गुमराह करने की कोशिश की है.
शीत सत्र में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने मामला उठाया था कि भाजपा सरकार ने सरकारी खर्च पर भाजपा नेताओं को भोज कराया. पटवारी ने जवाब भी लहराया था. दावा था कि सरकार की ओर जवाब दिया गया है. इसे लेकर सदन में बवाल मचा. भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक ने सदन को गुमराह करने का प्रयास किया. सरकारी खजाने से पार्टी कार्यालय को कोई भुगतान नहीं किया गया. भोज, चाय, नश्ता सहित अन्य का भुगतान पार्टी ने ही किया.
Next Story





