- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- ठंड के तेवर ठंडे...
मध्य प्रदेश
ठंड के तेवर ठंडे न्यूनतम तापमान भी 14 डिग्री के ऊपर पहुंचा
Kajal Dubey
26 Dec 2022 10:58 AM IST
x
जबलपुर: पर्यावरण से की जा रही छेड़छाड़ से अब गर्मी में न तो तेज गर्मी पड़ रही न वर्षाकाल में मूसलधार वर्षा हो रही। सर्दी भी वैसी नहीं पड़ रही जैसी 100 साल पहले पड़ा करती थी। दिसंबर खत्म होने को है पर हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड अब तक नहीं पड़ी। रविवार को 25 दिसंबर यानी सबसे बड़े दिन पर भी ठंड के तेवर ठंडे ही रहे। अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री के ऊपर रहा, वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री बढ़कर 14.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के रिकार्ड पर नजर डालें तो बीते 11 वर्षों में भी 'बड़ा दिन" गर्म ही रहा। अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री के आस-पास टिका रहा।
Next Story





