- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- संकल्प पत्र से...

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मध्यप्रदेश के जबलपुर में नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर अन्नू के संकल्प पत्र से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, संकल्प पत्र में छेड़छाड़ करने के बाद उसे बाकायदा वायरल किया गया है, मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसकी शिकायत शहर के ओमती थाने में करवाई है। दरअसल इस पूरे मामले में कांग्रेस का आरोप है कि हिंदू धर्मसेना के योगेश अग्रवाल द्वारा संकल्प पत्र से छेड़छाड़ की गई और इसे वायरल कर दुष्प्रचार किया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत पर मामले को जांच में लिया है।
sourcmpbreaking
Next Story





